Kharod News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘रक्तदान शिविर’ और ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आज, खरौद के तिवारीपारा के मिडिल स्कूल में होगा आयोजन… पामगढ़ विधायक समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल…

खरौद. खरौद के तिवारीपारा में स्थित मिडिल स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आज 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे से ‘रक्तदान शिविर’ आयोजित होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा. रक्तदान शिविर में शिवरीनारायण के संकट मोचन ब्लड बैंक द्वारा सहभागिता निभाई जाएगी.

 



रक्तदान शिविर शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता रवि परसराम भारद्वाज, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, पामगढ़ तहसीलदार महेंद्र लहरे, खरौद नपं अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, शिवरीनारायण भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला, कोड़ाभाट मण्डल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, पामगढ़ मण्डल अध्यक्ष यशवंत साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष समर्थ सिंह मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

दूसरी ओर, दोपहर 1:30 बजे से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित होगा, जहां पांचवीं और आठवीं के प्रतिभावान 12 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा. प्रतिभा सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश होंगी. अध्यक्षता शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद के प्राचार्य डॉ. जीसी भारद्वाज करेंगे. अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक उदयन बेहार मौजूद रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में खरौद नपं के अध्यक्ष गोविंद यादव, शिवरीनारायण नपं के अध्यक्ष राहुल थवाईत, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य चंद्रकांत तिवारी, डीईओ अशोक सिन्हा, सॉफ्टबॉल की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शालू डहरिया ( पामगढ़ ), खरौद नपं के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, पामगढ़ बीईओ रामेंद्र जोशी, पार्षद नेहरू राही, डॉ. हरेकृष्ण साहू, स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष उग्रसेन साहू, शासकीय उमावि खरौद के प्राचार्य आरके गोस्वामी मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने लोगों से रक्तदान शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है. दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदलदेव सेवा समिति और युवा जागरण समिति के सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!