Akaltara FIR : अकलतरा के अंधियारी पाठ में युवक ने पार्षद के गाल में जड़ा थप्पड़, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के अंधियारी पाठ में युवक विवेक सिंह बैस ने पार्षद देवनारायण बरेठ उर्फ पिंटू बरेठ के साथ मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले विवेक सिंह बैस के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के पार्षद देवनारायण बरेठ उर्फ पिंटू बरेठ ने बताया कि वे वार्ड 19 का पार्षद है. अकलतरा के विवेक सिंह बैस ने तालाब के पार को तोड़ दिया. ऐसे करने को लेकर पार्षद में उसे मना किया तो विवेक सिंह बैस ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर पार्षद के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. फिलहाल, मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : जमीन विवाद में 2 भाई ने मिलकर बड़े भाई को खाट में बांधकर पीटा, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, BJP नेता है पीड़ित...
error: Content is protected !!