Janjgir Accused Jail : पुलिस टीम पर देशी पिस्टल से फायरिंग, आरोपी को भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बोड़सरा गांव में पुलिस टीम पर देशी पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामनाथ गोंड़ को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दरअसल, शिवरीनारायण क्षेत्र की डकैती और जानलेवा हमला के एक अन्य मामले में आरोपी दयानंद गोंड़ ने 1 फरवरी को बोड़सरा गांव में भागने के लिए पुलिस टीम पर देशी पिस्टल से फायरिंग कर दिया था. जवाबी फायरिंग में आरोपी दयानंद गोंड़ घायल हुआ था और उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया था. अब आरोपी दयानंद गोंड़ को सिटी कोतवाली पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला जेल में मिले एड्स के 4 बंदी, जिला अस्पताल में जांच कराने पर मिले HIV पॉजिटिव, जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दी जा रही दवा, बिलासपुर सिम्स में भी कराया जाता है चेकअप...
error: Content is protected !!