Sakti Judgement : फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षाकर्मी की नौकरी पाने के आरोपी को हुई सजा, डिटेल में पढ़िए…

सक्ती. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय जैजैपुर राजेश खलखो ने कूटरचित अंकसूची और फर्जी खेलखुद के प्रमाण पत्र का उपयोग कर शिक्षाकर्मी की नौकरी पाने के आरोपी चितरंजन प्रसाद कश्यप को अलग अलग धाराओं में तीन एवं एक – एक वर्ष सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है.



अभियोजन के अनुसार, आरोपी चितरंजन प्रसाद कश्यप पिता धोबीलाल निवासी ग्राम मरघट्टी थाना हसौद द्वारा वर्ष 2007 में माल्दा स्थित पीतांबर हायर सेकेंडरी स्कूल से हायर सेकेंडरी की विज्ञान विषय पर परीक्षा दिया था, जिसमें उसका वास्तविक परीक्षाफल भौतिकी विषय पर सप्लीमेंट्री होकर पूर्णांक कुल 500 में प्राप्तांक 257 था परंतु आरोपी द्वारा उसी वर्ष शिक्षाकर्मी पद हेतु आवेदन फॉम पर अपना हायर सेकेंडरी की परीक्षाफल आवेदन विवरण में पूर्णांक कुल 500 में 405 अंक प्राप्त होना उल्लेख करते हुए आवेदन के साथ प्रस्तुतन फर्जी अंक सूची जिसमें भौतिकी विषय सप्लीमेंट्री के स्थान पर डिस्टेंसन सहित अन्य विषयों के प्राप्तांक को बढ़ाते हुए फर्जी अंकसूची प्रस्तुत कर नौकरी कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर नायब तहसीलदार से मारपीट करने वाले दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजस्व निरीक्षक और कोटवार से भी हाथापाई, JCB और बाइक को किया जब्त

वर्ष 2018 में ग्राम सेमरिया थाना जैजैपुर निवासी पोथीराम कश्यप द्वारा आरोपी चितरंजन कश्यप द्वारा फर्जी अंक सूची एवं खेलकूद के कूट रचित प्रमाण पत्र का उपयोग कर शिक्षाकर्मी की नौकरी प्राप्त करने की शिकायत लिखित में पुलिस अधीक्षक जांजगीर को किए जाने पर शिकायत जांच दौरान थाना हसौद द्वारा शिकायत सही पाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 420,467,468,471,474 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध बाद विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र वर्ष 2019 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय जैजैपुर में पेश किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : नशे की हालत में शिव मंदिर की मूर्तियां को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यायालय में विचारण दौरान गवाह के परीक्षण प्रतिपरीक्षण बाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय जैजैपुर श्रीमान राजेश खलखो ने आरोपी चितरंजन कश्यप को हायर सेकेंडरी की फर्जी अंकसूची और खेलकूद का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर शिक्षाकर्मी पद के आवेदन पर मिथ्या परीक्षाफल लेख कर नौकरी पाने का दोषी पाते हुए आरोपी चितरंजन कश्यप को धारा 420 भादवि में 02 वर्ष,धारा 467/471 भादवि में 03 वर्ष,धारा 468 में 01 वर्ष एवं धारा 474 में 01 वर्ष सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई साथ ही अर्थदंड की राशि अदा न करने पर पृथक से कारावास का आदेश दिया. उक्त जानकारी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जांजगीर (वर्तमान प्रभारी जैजैपुर) एस. अग्रवाल द्वारा ने दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : इस होली का रंग सिर्फ गुलाल के ही नहीं, बल्कि खुशहाली के भी होंगे : इंजी. रवि पाण्डेय

error: Content is protected !!