JanjgirChampa Aaropi Julus : एक साल के लिए जिलाबदर आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू का पुलिस ने जुलूस निकाला, पौने 5 किलो गांजा के साथ पकड़ाया, गुंडा बदमाश की लिस्ट में शामिल है आरोपी…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने आदतन गुंडा बदमाश रजत दीवान उर्फ गोलू का जुलूस निकाला. उसे एक साल के लिए जिलाबदर किया गया था, लेकिन वह बम्हनीडीह में था. आरोपी रजत दीवान के कब्जे से पौने 5 किलो गांजा को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Attack : युवक के सिर पर शराब की बोतल से 2 बदमाशों ने हमला किया, थाना में FIR दर्ज, बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस...

दरअसल, बम्हनीडीह पुलिस को पता चला कि जिलाबदर आदतन गुंडा बदमाश रजत दीवान उर्फ़ गोलू, बम्हनीडीह में है और गांजा की बिक्री कर रहा है. इस पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और पौने 5 किलो गांजा के साथ उसे गिरफ्तार किया गया, फिर आदतन बदमाश का जुलूस निकाला गया.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : नगर पंचायत बलौदा में अनेक निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन, 2 टैंकर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया...

error: Content is protected !!