Champa Big News : पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प, चाम्पा SDM के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक जांच करने पहुंचे…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के वार्ड 21 में पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प है. मीडिया में खबर आने के बाद चाम्पा SDM पवन कोसमा के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है और खाद्य निरीक्षक सुशील विश्वकर्मा ने पीडीएस दुकान पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.



खाद्य निरीक्षक ने वार्ड की पार्षद, स्थानीय लोगों का बयान लिया है, जिसमें रात में चावल ले जाने और वक्त पर पीडीएस दुकान नहीं खुलने की जानकारी दी है. इससे हितग्राही, राशन नहीं ले पाते और फिर बाजार में इसे खपाया जाता है. जांच में 6.8 क्विंटल चावल और 32 किलो शक्कर अधिक मिला है, वहीं 1.29 क्विंटल कम मिला है.
खाद्य निरीक्षक सुशील विश्वकर्मा ने कहा है कि जांच रिपोर्ट वे SDM को सौपेंगे. इसके बाद, आगे की कार्रवाई SDM द्वारा की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026 उन्नति की ओर एक पहल, भव्य प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचार की दी जा रही जानकारी, प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन योजनाओं का उठाए सीधा लाभ : सांसद

error: Content is protected !!