Akaltara News : 41 हजार सक्रिय उपभोक्ताओं से 61 करोड़ का विद्युत बिल बकाया, बिल भुगतान नहीं करने पर काटा जा रहा कनेक्शन

जांजगीर-चाम्पा. अधीक्षण अभियंता जांजगीर के आदेश के परिपालन में कार्यपालन अभियंता अकलतरा संभाग के मार्गदर्शन में वृत्त स्तरीय मास डिस्कनेक्शन किया गया, जिसमें सक्ती और चाम्पा संभाग के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं के साथ कुल 23 टीम का गठन किया गया. कुल 616 बकायादार उपभोक्ताओं की सूची जिनकी राशि 124.63 लाख की दी गई. कुल 183 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया, जिसकी राशि 40.50 लाख रुपये है, वहीं 187 उपभोक्ताओं से 37.03 लाख रुपये की वसूली की गई. अकलतरा क्षेत्र के 41 हजार सक्रिय उपभोक्ताओं से 61 करोड़ रुपये का विद्युत बिल बकाया है, उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल भुगतान में रुचि नहीं दिखाई जा रही है. इस कारण उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है. विद्युत कनेक्शन काटने व टीमों का गठन कर डोर टू डोर विद्युत कनेक्शन काटने की यह तीसरी कार्रवाई थी. वर्तमान में दो माह से अधिक दिनों तक विद्युत बिल का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटे गए, उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने विद्युत बिल का भुगतान करें, विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही ऐसे उपभोक्ता जो कई महीनो से विद्युत बिल का भुगतान नहीं किए हैं, विद्युत लाइन की चोरी कर रहे हैं, दूसरे कनेक्शन से विद्युत कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं. मीटर बाई पास कर विद्युत की चोरी कर रहे हैं. उनके विरुद्ध पंचनामा, एफआईआर चोरी के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद प्रतिनिधि उमा सोनी ने बताया बजट को ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी

error: Content is protected !!