Janjgir-Pamgarh Big News : ट्रैक्टर के इंजन में बैठे करीब 20 युवक और नाबालिग लड़के, वीडियो वायरल होने के बाद अब कार्रवाई का इंतजार, रील के चक्कर में आफत में जान…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव से वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. ट्रैक्टर के इंजन में करीब 20 युवक और नाबालिग लड़के बैठे दिखे हैं, जो होली पर मस्ती कर रहे हैं. इस स्टंट के वीडियो वायरल के बाद सवाल उठे हैं. अब देखना होगा, मामले में पामगढ़ पुलिस क्या कार्रवाई करती है ?



दरअसल, ट्रैक्टर के इंजन में बैठे युवकों और नाबालिग लड़कों का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी लापरवाही दिखी है. इस मामले में पुलिस, अभी तक अलर्ट नहीं हुई है, यह सबसे बड़ा सवाल है ? इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और अब इंतजार है कि आखिर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी ?
रील के चक्कर में युवक और नाबालिग लड़कों ने जिस तरह की हरकत की है, उससे उनकी जान भी आफत में थी. अभिभावकों को भी अब सतर्क होना होगा, क्योंकि अब इस तरह के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. छोटी उम्र में रील के चक्कर ने ऐसी स्थिति बन रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Accident : बोलेरो और बाइक में टक्कर, बोलेरो पलटी, 10 लोग घायल, 6 बिलासपुर रेफर, शिवरीनारायण का मामला

error: Content is protected !!