Janjgir-Champa Accident : बुड़ेना गांव में दो बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 युवकों को आई चोट, 2 की हालत गंभीर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के बुड़ेना गांव में दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत होने से 4 युवकों को चोट आई है. हादसे में घायल 2 युवक की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों बाइक में दो-दो युवक सवार थे.

 



दरअसल, पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव का युवक अर्जुन कश्यप अपने दोस्त के साथ अवरीद गांव, सगाई कार्यक्रम में आया था, वहीं अवरीद गांव का युवक बोधराम यादव अपने दोस्त के साथ बुड़ेना गांव की ओर से अवरीद गांव जा रहा था, तभी सामने के तरफ से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत होन गई और हादसे में चारों युवक घायल हो गए. घायल बोधराम यादव, अर्जुन कश्यप की हालत गंभीर है. संजीवन 108 की टीम ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!