Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित ‘महिला सम्मान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

सक्ती. मालखरौदा के सद्भावना भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ की गई. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया.

 



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने बताया कि समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं. भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं. छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए... देखिए सूची...

इस अवसर पर विशेष रूप से महिला बाल विकास के सभापति खिकबाई कमलेश, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी मलय धुरंधर, अधिवक्ता मनहरण कमलेश, परियोजना कार्यालय के पर्यवेक्षक गण आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता, सहायिका, समूह के महिलाएं विशेष रूप से मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!