Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

सक्ती. मालखरौदा के जनपद सदस्यों ने पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए 15वें वित्त आयोग विकास निधि मद से 15 नग टैंकर जनपद सभापति/जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर प्रदान किया. इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ वासु जैन, एसडीएम रूपेंद्र पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा मौजूद थे. अतिथियों के द्वारा 15 टैंकरों का पूजा-अर्चना की गई और हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार निरंतर आमलोगों के हित में कार्य कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए 15 टैंकरों का वितरण किया गया है. इससे निश्चित ही आने वाले गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को को लाभ होगा.

इस अवसर पर मालखरौदा जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू, जनपद सदस्य जितेंद्र सिंह बहादुर, मालखरौदा सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले, बड़ेमुड़पार सरपंच दिलदार खूंटे सहित अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में किसानों को दी गईं परंपरागत तरीके से पैरा पुटू उगाने की तकनीक की जानकारी, प्रशिक्षण में 2 जिले के किसान हुए शामिल...
error: Content is protected !!