Sakti News : बिहान की महिलाओ को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी, नगरदा में ब्लॉक स्तरीय भावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों के हितग्राहियों के लिए उद्यमिता विकास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

सक्ती. छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड रायपुर के तत्वाधान में ग्राम नगरदा में रेजिंग एन्ड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफार्मेन्स योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय भावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई, उद्यमियों एवं हितग्राहियों के लिए उद्यमिता विकास व क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में बिहान से जुड़े महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओ को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। 

 



कार्यक्रम समन्वयक अभिजीत भट्ट ने बताया कि ग्रामीण महिलाओ को तकनीक सहायता संस्था क़ृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा के सहयोग से रेम्प योजना अंतर्गत उद्यमिता विकास को लेकर जिला प्रशासन के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया। श्री भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण में महिलाओ को उद्यमिता का परिचय, एमएसएमई और स्टार्टअप नवाचार और जोखिम प्रबंधन, स्थानीय अवसर मानचित्रण, उद्यम कैसे शुरू करें, ब्यवसायिक विचार और ब्यवहार्यता, पंजीकरण आवश्यकतायें, वित्तीय एवं परिचालन योजना, परियोजना रिपोर्ट तैयार करना, एमएसएमई के लिए सरकारी योजनाएं, मार्केटिंग और ब्यापार के बारे में जानकारी दी गईं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

प्रशिक्षण में जिला ब्यापार व उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला ने विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने ब्रांडिंग और पैकेजिंग को लेकर जानकारी दी। सुजाता पारीख ने बैंकिंग प्रणाली तथा वित्तीय साक्षरता को लेकर एनआरएलएम से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओ को जानकारी दी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

प्रशिक्षण में धनबाई राठौर, कविता कंवर, संतोषी साहू, गनेशी बाई, सरिता सुमन, सरिता जांगड़े, ललिता कंवर, सनिता कंवर, अनिता सोनवानी, भुवनेश्वरी सोनवानी, किरन महंत, रूपा देवी, शांतना पाटले, शकुंतला साहू, प्रमिला कुम्भकार, इंदिरा बाई कंवर, आराधना यादव, मंजू यादव, चन्द्रिका यादव, गायत्री साहू, पुष्पा चौहान, हीरामती यादव, अंजू मैत्री, सुमन कंवर, एकता कंवर, रुखमणि कंवर, सुनिता कंवर, राधा सूर्यवंशी, श्याम बाई कंवर, जानकी महंत, मीना महंत आदि प्रशिक्षण में शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!