




जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में मुख्य मार्ग पर ट्रेलर पलट गया और केबिन में हेल्पर फंस गया था, जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. ट्रेलर के पलटने से ड्राइवर और हेल्पर को चोट आई है. आसपास में सड़क के किनारे घरों में ट्रेलर के घुसने से बड़ा हादसा हो सकता था. राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है. यह ट्रेलर, बलौदाबाजार से झारसुगड़ा जा रहा था और पामगढ़ पहुंचने के बाद अचानक ट्रेलर बेकाबू हो गई और सड़क किनारे मुख्यमार्ग में पलट गया.





