JanjgirChampa Big Update : बिना अनुमति प्रार्थना सभा करने का मामला, गिरफ्तार 6 आरोपियों में से महिला और 2 पुरुष को भेजा गया जेल, खरौद का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. तिवारीपारा खरौद के घर में बिना अनुमति प्रार्थना सभा करने को लेकर शिवरीनारायण पुलिस ने प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई करते हुए 2 महिला और 4 पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसमें 2 पुरूष आरोपी रमाशंकर साहू, मोतीलाल रात्रे और 1 महिला को तहसील न्यायालय ने जेल भेज दिया है, वहीं तहसील न्यायालय ने 3 आरोपियों को जमानत दे दी है. सभी 6 आरोपियों के खिलाफ शिवरीनारायण पुलिस ने BNSS की धारा 170, 126, 135 ( 3 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है. यहां पुलिस के आने के पहले स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकर आपत्ति की तो मौके पर हंगामा हुआ. इसके बाद, शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

दरअसल, खरौद के तिवारीपारा के घर में प्रार्थना सभा हो रही थी. इसकी अनुमति नहीं ली गई थी. मोहल्ले और स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकर आपत्ति की तो यहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. फिर हंगामा हो गया और सूचना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची. फिर 2 और 4 पुरुष को लेकर थाना पहुंची. यहां येनिवेश साहू, किशन यादव, रमाशंकर साहू, मोतीलाल रात्रे और 2 महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई. फिर तहसील न्यायालय में पेश किया गया. इस तरह खरौद के तिवारीपारा का यह मामला दिन भर गरमाया रहा और इसकी चर्चा होती रही.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!