




जांजगीर-चाम्पा. जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर यानी ACB की टीम ने 2 अलग-अलग मामले में रिश्वत लेते 4 अधिकारी और कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. चारों को जांजगीर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चारों आरोपी अधिकारी-कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ACB की टीम ने पहली कार्रवाई जांजगीर में की, जहां विद्युत मंडल के सहायक अभियंता राजेन्द्र शुक्ला, उप अभियंता विजय नोरगे और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को 35 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. यहां ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी.
दूसरी कार्रवाई सेमरा गांव में हुई, जहां नगर पंचायत नवागढ़ के एकाउटेंट प्रकाश जायसवाल को ACB ने 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार है. यहां प्लेसमेंट की राशि को जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी. इस तरह जिले में एक ही दिन में ACB द्वारा 2 कार्रवाई कर 4 अधिकारी-कर्मचारियों को जेल भेजे जाने से हड़कम्प मचा रहा.




