Sakti ACB Action : ACB ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, बिलासपुर ACB की बड़ी कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कम्प…

सक्ती. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को बिलासपुर ACB की टीम ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर, ACB की हिरासत में है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

 



दरअसल, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर की मूल पदस्थापना CMHO ऑफिस में है और फरवरी 2026 से जिला अस्पताल में अटैच है. यहां मई से जून 2026 का पे डाटा बनाकर सीएमएचओ ऑफिस नहीं भेजा जा रहा था. इसके बाद, फ़रवरी से जून तक 5 माह के लिए 20-20 हजार के हिसाब से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल ने मांगी थी. इस पर फार्मासिस्ट ने ACB से शिकायत की थी. मामले की जांच के बाद ACB ने आज ट्रैप बिछाया और आज डभरा के अस्थायी निवास में सिविल सर्जन को 1 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. इस तरह ACB की बड़ी कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कम्प है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

Related posts:

error: Content is protected !!