Janjgir ACB Big Action : 10 हजार रिश्वत लेते महिला प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, स्कूल के ही लिपिक से मांगी थी रिश्वत…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव की महिला प्राचार्य अंजुला सोनी और लिपिक विकास मसीह को 10 हजार रिश्वत लेते ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है. कार्रवाई के बाद ACB ने दोनों को विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है.

 



दरअसल, किरारी गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लिपिक मनीष राठौर की पोस्टिंग है और यहां वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग महिला प्राचार्य अंजुला सोनी और लिपिक विकास मसीह द्वारा की गई. बाद में, 10 हजार रुपये में कार्य करने तय हुआ, लेकिन लिपिक मनीष राठौर, रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने मामले की शिकायत ACB बिलासपुर से कर दी. फिर साक्ष्य पुष्टि के बाद आज ACB ने ट्रैप जाल बिछाया और स्कूल में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला प्राचार्य अंजुला सोनी और लिपिक विकास मसीह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

Related posts:

error: Content is protected !!