JanjgirChampa Big News : बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर शिवरीनारायण पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया गया…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने बिलारी गांव में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर रविकुमार साहू के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. फिर उसे तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत दे दी गई है.

 



दरअसल, बिलारी गांव में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित होने की सूचना शिवरीनारायण पुलिस को मिली. मौके पर पहुंचने पर बाहर से आए 15-20 लोग पुलिस को मिले. यहां घर के मालिक रविकुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया और BNSS की धारा BNSS की धारा 170, 126 और 135 ( 3 ) के तहत कार्रवाई कर तहसील न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!