Akaltata FIR : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 से की मारपीट, अकलतरा की शराब दुकान के पास हुई घटना, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के महाराणा प्रताप चौक के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक रवि श्रीवास ने आकिब खान के साथ मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले रवि श्रीवास के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के आकिब खान ने बताया कि वह जनपद पंचायत में सहायक ग्रेड-3 में पदस्थ है. वह शराब दुकान शराब पीने गया था. वहां रवि श्रीवास एवं अन्य आपस में लड़ झगड़ रहे थे. इस दौरान दोनों को छुड़ाने गया तो रवि श्रीवास ने शराब पीने के लिए रुपये की मांग की, तब लिपिक आकिब खान ने उसे रुपये देने से मना कर दिया. इसके बाद रवि श्रीवास ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर लिपिक से मारपीट की. फिलहाल, मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी युवक रवि श्रीवास के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : धार्मिक भावना को आहत करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!