Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 22 एवं 23 मार्च को राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुआ धाम (कुरियारी) में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण नजर आया।

 



इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, विचारधारा के विस्तार तथा कार्यपद्धति को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में कुल 8 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर आमंत्रित 7 अनुभवी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, कार्यशैली एवं रीति-नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के तरीकों की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रियता से आती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए प्रशिक्षण वर्ग में यह भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि एक सशक्त संगठन के लिए अनुशासन, समर्पण, निष्ठा और निरंतर सक्रियता अत्यंत आवश्यक है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं और संगठन के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

कार्यक्रम में जिले एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत कर सम्मान प्रकट किया। वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने संबोधन में प्रशिक्षण वर्ग को संगठन के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम बताया इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूरे अनुशासन और गंभीरता के साथ प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से की गई थीं, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

अंत में शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण में मिली सीख को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लागू करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!