Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

सक्ती. नगर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिका सक्ती को सम्मान प्राप्त हुआ है. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सीएमओ प्रहलाद पांडेय को नगरीय प्रशासन मंत्री एवं डिप्टी सीएम अरुण साव के हाथों सम्मानित किया गया. यह सम्मान एक निजी चैनल द्वारा आयोजित “राइज छत्तीसगढ़ बिलासपुर चैप्टर” कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को सम्मानित किया गया.

 



सक्ती नगर पालिका को स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और राजस्व संकलन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जो नगर पालिका के दो बार के अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी लगन, मेहनत और अनुभव का ही यह सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है. उनके कुशल नेतृत्व में नगर विकास को नई दिशा मिली है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : वेल विशर फाउंडेशन द्वारा परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उन्होंने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों की लगन, मेहनत और जिम्मेदारी से किए गए कार्यों का ही यह फल है, जिससे नगर को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया, पूछताछ में कई खुलासे, अब इस बड़े कानून के तहत भी होगी कार्रवाई...

जिला मुख्यालय होने के कारण सक्ती नगर पालिका के सामने अनेक चुनौतियां रही हैं, लेकिन नगर पालिका की टीम ने समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ सभी चुनौतियों का सामना करते हुए जनहित में उत्कृष्ट कार्य किए हैं. इस उपलब्धि से नगरवासियों में हर्ष का माहौल है और इसे सक्ती नगर के लिए गर्व की बात माना जा रहा.

error: Content is protected !!