Pamgarh News : राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने दूजेराम ज्योति

जांजगीर-पामगढ़. निः शक्त जन कल्याण सेवा समिति पामगढ़ द्वारा संचालित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ आवासीय विद्यालय पामगढ़ के संचालक दूजेराम ज्योति को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है. दूजेराम ज्योति का यह मनोनयन उनके दीर्घकालीन सामाजिक सेवा, समर्पण एवं विशेष रूप से दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सशक्तिकरण हेतु किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है.

 



दिव्यांगजन को समान अवसर, समान सम्मान एवं अधिकार दिलाने के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते हुए दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा, उनके हितों के संरक्षण तथा समाज के समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों, मित्रगणों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है, जिसमें डमरु प्रसाद मनहर, विभीषण पात्रे, लव तिवारी, दिनेश थवाईत, राम गिलास खूंटे, बसंत कुर्रे, सुखसागर ओग्रे, कलाराम बघेल, श्रीराम लहरे, गुहाराम खूंटे, कृष्णा रात्रे, हरप्रसाद साहू, शनि सूर्यवंशी, सुरेश तिवारी, अश्वनी बंजारे, त्रिलोकी कांत, सुकदेव यादव, मनोज रात्रे, अयूब अली, पीयूष ज्योति, आयुष ज्योति, गांगे, रामस्नेही, राजकिरण ने खुशी ज़ाहिर की है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!