Champa News : बालपुर में आखिर 40 घंटे बाद बदला गया बिगड़े ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली भीषण गर्मी से राहत

चाम्पा. ग्राम बालपुर में अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में आई खराबी को करीब 40 घंटे बाद विद्युत विभाग ने नये ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत दिलाया. शनिवार 4 अप्रैल को रात्रि 9 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में तकनिकी खराबी आई, जिससे लोग शनिवार और रविवार को रात को न सिंर्फ अंधेरा में गुजर बसर करना पड़ा, बल्कि रविवार 5 अप्रैल को दिन में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. गांव में 40 घंटे बिजली नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने सरपंच अनिल चौहान और उनके सहयोगी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विद्युत मंडल चांपा बड़े संख्या में पहुंचे और समस्या से विभागीय अधिकारियो को अवगत कराया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग की टीम ने फिर बड़ी कार्रवाई की, 2 निजी दुकानों से 1372 खाद जब्त किया गया...

ग्रामीणों की परेशानी और आक्रोश को देखते हुये विद्युत विभाग के अधिकारियो ने अपने कर्मचारियों के साथ नए ट्रांसफार्मर लेकर बालपुर पहुंचे और पुराने बिगड़े ट्रांसफार्मर के बदले नए ट्रांसफार्मर लगाकर गांव में बिजली चालू किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 40 घंटे तक बिजली नहीं होने से कई लोगों की तबियत बिगड़ गई है. समय रहते यदि गांव में बिजली चालू नहीं होती, तो गांव में अधिकतर लोगों की सेहत ख़राब होती, जिसे देखते हुए पुराने बिजली ट्रांसफार्मर के हटाकर नए ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी पर फिर की कार्रवाई, 3 निजी दुकानों में मारा छापा, 3943 बोरी खाद जब्त किया गया, गोदाम को सील किया गया... पढ़िए डिटेल में...
error: Content is protected !!