




जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने 10 मवेशी को बूचड़खाना ले जाते 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है और चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. चारों आरोपी गोविंदा रात्रे, वेदराम सतनामी, चमरू राठिया और आनंदी साहू, सक्ती और कोरबा जिले के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

दरअसल, बम्हनीडीह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग, मवेशी को हकालते ले जा रहे हैं. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 10 मवेशी के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बाइक को भी जब्त किया है.





