




सक्ती. जिला अंतर्गत निवासरत सर्व श्रीवास (नाई) समाज के द्वारा श्री श्री 1008 नंदा सेन जी महाराज के 726वीं जन्म जयंती के अवसर पर सेन जयंती का भव्य आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चाम्पा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विशिष्टि अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला उपाध्यक्ष रंजीत अजगल्ले, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आलोक पटेल, सक्ती नगर अध्यक्ष भरत यादव, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद संजय कश्यप, आकाश शर्मा, गेदराम मनहर, मोहन कुमारी साहू, सर्व श्रीवास नाई समाज से प्रदेश संगठन सचिव दीनानाथ श्रीवास, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष इंदल सिंह श्रीवास द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों के द्वारा सर्व प्रथम श्रीवास समाज के आराध्य सेन जी महाराज की पूजा अर्चना करके किया गया। जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, माला एवं तिलक लगाकर किया गया।

जिला अध्यक्ष इंदल सिंह श्रीवास द्वारा सेन समाज की ऐतिहासिक जानकारी मंच पर बताया गया उन्होने बताया कि भारत देश के खण्ड खण्ड टुकड़ों को जब छोटे छोटे राजा आपस में लड रहे थे तो एक नाई समाज के शुरवीर प्रथम सम्राट महापद्मनंद पुरे देश को एकता के धागे से पीरोकर पुरे अखण्ड भारत का निर्माण किया आगे चलकर उनके वंश में ही रानी मुरा के संतान के रूप में चन्द्रगुप्त मौर्य ने जन्म लिया, चन्द्र ग्रुप्त मौर्य के बाद उसी वंश में सम्राट अशोक का जन्म हुआ। नाई समाज न केवल सेवा भावना बल्कि समाज को एक सक्षम और सुदृढ नेतृत्व देने और एक अखण्ड भारत के रूप में संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। चिकित्सा जगत में प्रथम शल्य चिकित्सा करने वाले सुश्रुत भी इसी समाज का हिस्सा है। प्रदेश संगठन सचिव दीनानाथ श्रीवास द्वारा मंच से कहा गया कि आदि काल से नेतृत्व करने वाले नाई समाज से बिहार के दो बार के मुख्यमंत्री रहें कपूर्री ठाकुर को भारत रत्न देकर हमारे समाज का गौरव बढ़ाया है। छ.ग. के प्रथम केशशिल्प कला बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में मोना सेन को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र शंकर सेन को खादी ग्रामोद्योग के सदस्य बनाया गया। वर्तमान में मोना सेन फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष, नंद कुमार सेन केश शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष, रिकेश सेन वैशाली नगर के विधायक तो अरूण कौशिक नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष है, जो हमारे समाज के नेतृत्व क्षमता और सर्व हिताय सोंच की एक जीवंत उदाहरण है।
कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन द्वारा बताया गया कि सेन समाज न केवल अपने समाजिक विकास की चिंता करता है, अपितु हम सभी क्षेत्रों में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के विकास की बात करते हैं, सर्व नाई समाज का थिंक टैंक कर्मचारी अधिकारी शिक्षित युवा एवं महिलाओं के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति, नारी जागरूकता, व्यवसाय, विधिक जानकारी, युवाओं के कॅरियर मार्गदर्शन आदि प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श करके पुरे समाज के उन्नति एवं विकास के पथ पर ले जाने हमेशा प्रयासरत रहता है। कर्मचारी प्रकोष्ट जिला प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन एवं प्रदेश संगठन सचिव दीनानाथ श्रीवास द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत अनिल श्रीवास को कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट प्रान्त सर्व नाई समाज में प्रदेश संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल द्वारा सेन समाज के गौरव पूर्ण इतिहास और नेतृत्व क्षमता के लिए बधाई दिया गया। उन्होनें श्रीवास समाज की सेवा भावना और समाज में महत्व को बताते हुए कहां कि जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रत्येक कार्य में कोई भी समाज बिना श्रीवास समाज के अपने कार्यक्रम पूर्ण नहीं कर सकता। यह समाज संख्या में कम हो सकता है, लेकिन बुद्धिबल और सेवाभावना में प्रत्येक स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्श कराते है।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, श्री शिरोमणी सेन जी महाराज के जन्म जयंती के अवसर समस्त श्रीवास समाज को बधाई दिया गया। उन्होंने श्रीवास समाज की वर्तमान परिदृश्य में आवश्यकता एवं समाज के महत्व के बारे में अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज के विविधि रचनात्मक कार्यो में सेन समाज अग्रणी भूमिका निभाता है. साथ ही सेन समाज प्रत्येक वर्ग व्यापारी, कर्मचारी, किसान, विद्यार्थी आदि के एक एक कड़ी की भूमिका में रहता है। किसी भी प्रकार की जानकारी और सूचना के प्रसार प्रचार और सहयोग में श्रीवास समाज का अपना अलग ही महत्व है। ऐसे सेवा भावी समाज के कार्यक्रम में हम सभी का आना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सेन समाज सक्ति जिला मुख्यालय के आस पास श्रीवास समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु उन्होनें 10 लाख रूपये की घोषणा की। सैलून संघ जिला अध्यक्ष मदन श्रीवास द्वारा समस्त अतिथियों के सेन जयंती के कार्यक्रम में अपना समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उपस्थित अतिथियों का महिला प्रकोष्ट जिला प्रभारी भगवती श्रीवास एवं यूवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष भुनेश्वर श्रीवास द्वारा साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सर्व श्रीवास समाज के वरिष्ठजन गुलाराम श्रीवास, छेदीलाल श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, डॉ वेदव्रत आर्य, बिसम्भर श्रीवास, बहादूर श्रीवास, वेदव्रत श्रीवास, चमरू श्रीवास आदि का उनके समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मान किया गया। सम्मान के पश्चात समस्त श्रीवास समाज के द्वारा कर्मानृत्य एवं रथ में सेन जी महाराज के मुर्ति स्थापित कर शोभा यात्रा सक्ति नगर पालिका के प्रमुख मार्गो पर निकाला गया, जिससे सक्ती नगर सेन शिरोमणी सेन जी महाराज, श्रीवास समाज जिन्दाबाद के नारों से गुंजने लगा। इस अवसर पर सर्व श्रीवास समाज सक्ति से भगवती श्रीवास, बबीता श्रीवास, सुमन बाई श्रीवास, प्रकाश श्रीवास, अनिल श्रीवास, खिलावन सेन, दाउलाल श्रीवास, राकेश श्रीवास, फागुराम श्रीवास, सूरज श्रीवास, सतानंद श्रीवास, नवधा श्रीवास, पुनीराम श्रीवास, राजू श्रीवास, किशोर श्रीवास किशोर सेन, रविशंकर श्रीवास, योगेन्द्र श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, नवीन श्रीवास, निर्मल श्रीवस, ज्याला श्रीवास, सालिक श्रीवास, कामेश्वर श्रीवास, सालिक राम श्रीवास, किसन श्रीवास, भूनेवश्वर श्रीवास, परमांनद श्रीवास सहित समस्त श्रीवास समाज के सभी पदाधिकारी प्रकोष्टों एवं परीक्षेत्रों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.





