Akaltara FIR : गड्ढे को पटवाने पर बाप-बेटे समेत 3 लोगों ने सरपंच को जान से मारने की दी धमकी, फावड़ा लेकर सरपंच को मारने के लिए दौड़ाया, अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाहीबाना गांव में बाप-बेटे सहित 3 लोगों ने गड्ढे को पटवाने पर सरपंच परमेश्वर पटेल को जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने मामले में धमकी देने वाले रिखीराम पटेल, कोमल पटेल, मोती लाल पटेल के BNS की धारा 296, 351(3), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, परसाहीबाना गांव के सरपंच परमेश्वर पटेल ने बताया कि रिखीराम पटेल, बड़े तालाब के पास जेसीबी से गड्डा करवा रहा था, जिसे पाटने के लिए बोला तो उसने बाद में पाटने की बात कही, लेकिन उसने गड्ढे को नहीं पटवाया. इसके बाद पंचों की सहमति से सरपंच ने गड्ढे को जेसीबी से पटवा दिया. इसे लेकर रिखीराम पटेल, उसके बेटे कोमल पटेल और मोतीलाल पटेल ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. फिर फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़े तो गांव के पंच ने आकर बीच-बचाव किया. फिलहाल, मामले में पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले बाप-बेटे सहित 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!