Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगरवासियों से पानी बचाने की अपील, कहा, ‘जल ही जीवन है’ और हर नागरिक को एक-एक बूंद की कीमत समझनी चाहिए

सक्ती. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शहरवासियों से जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण अपील की है. उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है” और हर नागरिक को इसकी एक-एक बूंद की कीमत समझनी चाहिए. बढ़ती गर्मी और जल संकट की स्थिति को देखते हुए उन्होंने सभी से पानी के सही उपयोग और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया.

 



नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका सक्ती जल को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है, लेकिन इसके साथ ही नागरिकों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नल खुला न छोड़ें, फव्वारे की जगह बाल्टी से नहाने को प्राथमिकता दें और गाड़ी धोने में भी बाल्टी का उपयोग करें. उन्होंने आगे कहा कि “बूंद-बूंद बचाने से ही भविष्य सुरक्षित होगा.” साथ ही पशु एवं पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पानी अमूल्य धरोहर है और इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे पानी की बर्बादी रोकें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण में अपना योगदान दें.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!