




जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के SP ऑफिस में युवक टीआर साहू ने जहर खा लिया. वह शिकायत लेकर पहुंचा था. एसपी ऑफिस में युवक के जहर खाने के बाद हड़कम्प मच गया और जानकारी मिलने के बाद प्रभारी एसपी निवेदिता पाल भी बाहर आई. इसके बाद, युवक को एसपी ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया. फिर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, तहसीलदार राजकुमार मरावी, जिला अस्पताल पहुंचे. यहां तहसीलदार ने युवक का बयान लिया. फिलहाल, युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर है.

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि युवक टीआर साहू ने अप्रेल में शिकायत दी थी. आज एसपी ऑफिस पहुंचा था और उसने जहर सेवन कर लिया. इंश्यूरेंस के लिए युवक की भाभी को मरवाने के लिए मकान मालिक द्वारा साजिश रचने का आरोप लगाया है. मामले में जांच की जा रही है.





