Champa News : सुशासन तिहार शिविर में राजस्व विभाग की प्रभावी कार्यवाही से ग्रामीणों को मिली त्वरित राहत

चाम्पा. सुशासन तिहार अंतर्गत आज तहसील बम्हनीडीह के ग्राम लखुर्री में आयोजित बहुविभागीय शिविर में जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा विशेष रूप से प्रभावी, परिणाममूलक एवं जनकेंद्रित कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में राजस्व विभाग की सक्रिय कार्यप्रणाली, पूर्व तैयारी एवं मौके पर समाधान उपलब्ध कराने की व्यवस्था विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

 




कार्यक्रम में जिला पंचायत की सदस्य सुश्री आशा साव द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की गई। उन्होंने सुशासन तिहार के माध्यम से गांव स्तर पर प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से राजस्व विभाग द्वारा समयसीमा में नामांतरण, रिकॉर्ड सुधार, प्रमाण पत्र वितरण एवं किसानों को अद्यतन राजस्व दस्तावेज उपलब्ध कराने की कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को मौके पर राहत मिल रही है तथा शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं समयसीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रशासन गांव स्तर तक पहुंचकर लोगों को त्वरित राहत प्रदान करे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा पूर्व तैयारी के साथ किए गए रिकॉर्ड सुधार, नामांतरण निराकरण एवं मौके पर दस्तावेज वितरण की सराहना करते हुए इसे सुशासन की प्रभावी पहल बताया।
राजस्व विभाग द्वारा शिविर पूर्व ग्रामवार परीक्षण कर लंबित राजस्व प्रकरणों एवं पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की गई थी। परीक्षण उपरांत शासन द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर नामांतरण, बंटवारा एवं रिकॉर्ड सुधार संबंधी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करते हुए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर से आदेश पारित किए गए तथा पटवारियों द्वारा तत्काल रिकॉर्ड दुरुस्त कर राजस्व अभिलेख अद्यतन किए गए। भुईयां पोर्टल में ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्तावित भूमि स्वामियों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किए गए, जिससे अनेक किसानों एवं हितग्राहियों को मौके पर ही अद्यतन राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा सका।

शिविर में ग्राम लखुर्री, मौहाडीह, पोड़ीशंकर, सरवानी, परसापाली, सोठी, लखाली, औराडीह एवं अन्य ग्रामों के किसानों एवं हितग्राहियों को नवीन ऋण पुस्तिका, बी-1, खसरा प्रतिलिपि, नामांतरण पश्चात अद्यतन रिकॉर्ड, पर्ची एवं अन्य राजस्व दस्तावेजों का वितरण किया गया। विशेष रूप से पार्वती बाई, श्यामलाल, ईश्वर प्रसाद, शिवकुमारी, फिरतराम, चंद्रप्रकाश, परदेशी, अग्रेलाल, घासीराम, तिलकराम सहित अनेक हितग्राहियों को रिकॉर्ड सुधार एवं राजस्व दस्तावेजों का लाभ प्रदान किया गया।
साथ ही शिविर में जाति प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया। काशवी धीवर, पूर्वी धीवर, आकाश कुमार एवं विनय कर्ष सहित अनेक हितग्राहियों को सामाजिक स्थिति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों का मौके पर अनुमोदन कर तत्काल वितरण सुनिश्चित किया गया, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली तथा ग्रामीणों में विशेष उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखा गया।
राजस्व समाधान डेस्क में खसरा, बी-1 एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। अनेक प्रकरणों में मौके पर सुनवाई कर त्वरित निर्देश जारी किए गए तथा राजस्व अमले द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : हाइवा वाहन के एक हिस्से की टक्कर से पेड़ गिरा, पेड़ गिरने से सड़क पर खड़े 2 लोगों को चोट आई, एक शख्स बाल-बाल बचा...

तहसीलदार बम्हनीडीह शशिभूषण सोनी द्वारा ग्रामीणों को सुशासन तिहार की संकल्पना एवं राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया, समयसीमा एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से समझाया। साथ ही किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल राजस्व रिकॉर्ड, ऑनलाइन सेवाओं एवं शासन की विभिन्न राजस्व योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोकुल जायसवाल, जनपद सदस्यगण सहित विभिन्न ग्रामों के पंच एवं सरपंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गोकुल रावटे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा पवन कोसमा, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रज्ञा यादव, तहसीलदार सारागांव कृष्ण कुमार जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं उद्घोषणा कृषि विभाग के परमेश्वर बनर्जी द्वारा किया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की त्वरित कार्यवाही, पारदर्शी व्यवस्था एवं मौके पर समाधान उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा “समस्या लेकर आए – समाधान लेकर जाए” की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए ग्रामीणों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : सड़क की लड़ाई के बाद आखिरकार अब बनेगी 4 किमी सड़क, सरकार ने 6 करोड़ 5 लाख की दी प्रशासकीय स्वीकृति, बारिश के बाद निर्माण होगा शुरू...
error: Content is protected !!