JanjgirChampa Murder : हत्या की वारदातों से दहला जिला, फिर हुई हत्या, डंडे से पीटकर अधेड़ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तनौद गांव में शराब के नशे में युवक उमाशंकर साहू ने डंडे से हमला कर मोहन महिपाल को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कल ही शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भंवतरा गांव में पैतृक संपत्ति को लेकर एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या हुई थी. इस तरह हत्या की वारदातों से जिला दहल गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Lady Death : ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

दरअसल, तनौद गांव में उमाशंकर साहू, सार्वजनिक जगह में शराब पी रहा था. उसे सत्यवान महिपाल ने मना किया तो उमाशंकर ने विवाद किया. इस दौरान बचाव करने मोहन महिपाल पहुंचा तो उमाशंकर ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया और गंभीर चोट आने पर घायल मोहन महिपाल को इलाज के लिए खरौद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मोहन महिपाल को मृत घोषित कर दिया. इधर, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : विधायक ब्यास कश्यप ने विधान सभा में उठाया जिला चिकित्सालय जांजगीर में भ्रष्टाचार का मुद्दा...
error: Content is protected !!