Janjgir-Birra Big Accident : कंटेनर के कुचलने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, बिर्रा में हुआ हादसा…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा के मुख्य मार्ग में कंटेनर के कुचलने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घटनाकारित कंटेनर को निरुद्ध किया है और ड्राइवर को पकड़ लिया है. मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया गया है.

 



दरअसल, कचन्दा गांव निवासी बुजुर्ग लक्ष्मण कुम्भज, अपनी बाइक से बिर्रा जा रहा था और बिर्रा के मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया. हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की जुट गई. पुलिस ने घटनाकारित कंटेनर को निरुद्ध किया है और ड्राइवर को पकड़ लिया है. मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!