Janjgir-Nawagarh Thief : सूने मकान से अज्ञात बदमाशों ने दहेज के सामानों की चोरी की, बदमाशों ने 60 हजार के जेवर और नगदी की चोरी, CCTV में बाइक से भागते दिखे बदमाश, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अवरीद गांव के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने दहेज के सामान 60 हजार के जेवर और नगदी की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ BNS की धारा 305 (A), 331 (4) के तहत जुर्म दर्ज किया है. CCTV फुटेज में बदमाश बाइक से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. चोरी की घटना को अंजाम देने बदमाश, बाइक से घर तक पहुंचे थे. पुलिस द्वारा मामले में बदमाशों की पतासाजी की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Raipur News : हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रथ यात्रा का पावन पर्व, सबसे प्राचीनतम पुरानी बस्ती की रथ यात्रा...

दरअसल, अवरीद गांव के जयकिशन श्रीवास ने बताया कि उसकी 21 अप्रेल को शादी हुई है. दहेज का सामान व सोना-चांदी घर में ही रखे हुए थे. 3 मई को परिवार सहित कोरबा रहने चला गया था. 5 मई को उसका भाई भी घर को बंद करके कोरबा आ गया था. इस दौरान पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है. तब वह आकर देखा तो अज्ञात बदमाशों ने उसके घर से सोने-चांदी के 50 हजार के जेवरात व 10 हजार नगदी कुल 60 हजार की चोरी कर ली थी. बदमाशों ने घर से दहेज के सामान की भी चोरी कर ली है. घटना के बाद बाइक से भागते समय बदमाश, CCTV कैमरे में कैद हुए हैं. पुलिस CCTV की मदद से बदमाशों की खोजबीन में लगी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Good News : सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल, 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान...
error: Content is protected !!