Janjgir-Akaltara Big Accident : कार और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार 1 युवक की मौत, 3 युवकों की हालत गंभीर, तीनों युवक बिलासपुर रेफर, मोबाइल लेने जा रहे थे चारों युवक

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के खटोला गांव में कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई. बाइक में सवार अन्य 3 युवकों की हालत गंभीर होने पर अकलतरा CHC से बिलासपुर रेफर किया गया है. चारों युवक, कोटगढ़ गांव के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, कोटगढ़ गांव में 4 युवक भूपेंद्र धीवर, बुधराम धीवर, डेमन धीवर, शुक्रवार उर्फ भोलू चारों एक ही बाइक में सवार होकर अकलतरा मोबाइल लेने जा रहे थे. इस दौरान खटोला गांव पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद चारों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने भूपेंद्र धीवर को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल 3 युवकों को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!