Jangir Big Update : ओवरब्रिज पर स्कोर्पियो पलटने का मामला, बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान ड्राइवर और छात्र की हुई मौत…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखसा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कोर्पियो के अनियंत्रित पलटने से छात्र समेत 3 लोगों गंभीर रूप से चोट आई थी. हादसे के बाद इलाज के दौरान बिलासपुर के अस्पताल में ड्राइवर और छात्र की मौत हो गई है. हादसे के एक अन्य छात्र यश साहू को भी चोट आई है, जो वाहन मालिक का बेटा है.

 



दरअसल, कुलीपोटा और अमोरा निवासी छात्र सृजन स्वरूप और यश साहू, 10वीं की पूरक परीक्षा दिलाकर स्कोर्पियो से लौट रहे थे. स्कार्पियो को अमरेश जांगड़े चला रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई और 5 से 6 बार पलट गई. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायल छात्र और ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां दोनों छात्र और ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था. इस दौरान छात्र सृजन स्वरूप और ड्राइवर अमरेश जांगड़े की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!