JanjgirChampa Fraud Arrest : 4 खातों से 19 लाख 21 हजार रुपये गबन करने वाला आरोपी सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कर्ज में था आरोपी, …इस आदत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे… पढ़िए खबर…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के 4 खातों से 19 लाख 21 हजार रुपये का गबन करने वाले आरोपी सहायक डाकपाल संदीप मिरी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. आरोपी 20 लाख रुपये कर्ज में था और पोस्ट ऑफिस सहित अलग-अलग बैंकों से कर्ज लिया था. दरअसल, अकलतरा के पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल संदीप मिरी के द्वारा 4 खातों से 19 लाख 21 हजार रुपये गबन कर लिया था. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सहायक डाकपाल संदीप मिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोप ने बताया कि 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रहा था. जिसमें वह लगातार रुपये हार रहा था. इसके बाद उसने पोस्ट ऑफिस सहित अलग-अलग बैंको से लिए लोन को भी शेयर मार्केट में गंवा बैठा. फिर उसने 4 फर्जी खाता खोलकर 4 लोगों के खाते से 19 लाख 21 हजार रुपये गबन कर शेयर मार्केट कर क़िस्त चुकाया है. पुलिस ने आरोपी सहायक डाकपाल संदीप मिरी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!