JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 134वीं कड़ी को प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला बताया है.

 



इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, नवाचारकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का उल्लेख कर पूरे देश को प्रेरित किया है. ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला जन-आंदोलन बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी की भावना को निरंतर मजबूत कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय सभी 20 पार्षदों ने मोर्चा खोला, धरना देकर प्रदर्शन किया, इस बात से नाराज हैं पार्षद... डिटेल में जानिए...

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर दिए गए संदेश किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरक हैं. इससे किसान आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धतियों और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे.

इंजी. रवि पाण्डेय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बन गया है. ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के अनसुने नायकों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है, जिससे सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का 3 दिवसीय 9, 10 और 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

उन्होंने प्रदेश के किसानों एवं आमजन से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!