Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धरती को सौंपा हरियाली का तोहफा, हर पौधे संग ली ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन किया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष की थीम ‘हमारी भूमि, हमारा भविष्य’ पर आधारित कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 



कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक डॉ.जे के जैन द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “पर्यावरण का संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवनशैली होना चाहिए। प्रत्येक छात्र यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो बनाहिल को हरा-भरा बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और महाविद्यालय से जुड़ी यादें सदैव हरी-भरी रहेंगी।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इस कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में बी.ए, बी.एससी, बीसीए एवं बी.कॉम के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
‘प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ’, ‘जल है तो कल है’ तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे विषयों पर छात्रों ने रंग-बिरंगे पोस्टर बनाकर रचनात्मकता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में बी.ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कु. सुमन का पोस्टर प्रथम स्थान पर रहा। ‘सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर आयोजित निबंध लेखन में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण के कारण, प्रभाव एवं समाधान पर सारगर्भित विचार रखे। महाविद्यालय सभागार में आयोजित भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘जलवायु परिवर्तन- चुनौती और समाधान’ रखा गया था। प्रतिभागियों ने बढ़ते तापमान, पिघलते ग्लेशियर और जैव विविधता के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए समाधान भी सुझाए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

छात्र-छात्राओं ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। सभी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा वर्ष में कम से कम दो पौधे लगाने का संकल्प लिया।

परिसर को छात्रों द्वारा बनाये गए पर्यावरण संदेशों वाले पोस्टरों से सजाया गया था, जिसने पूरे वातावरण को जागरूकता से भर दिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में छात्रों ने एक-एक पौधा लगाकर ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। मंच संचालन सहायक प्राध्यापक दुर्गा टंडन ने किया और आभार व्यक्त सहायक प्राध्यापक अनुज जैन ने किया।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!