जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 50 बोरी धान, परिवहन में प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त किया है.






दरअसल, चंडीपारा की सिद्धि विनायक राइस मिल में 50 बोरी धान की चोरी हो गई. बदमाशों ने फेंसिंग काटकर राइस मिल परिसर में प्रवेश किया, फिर धान की बोरियों की चोरी की. बाद में चौकीदार ने देखा कि बाहर खेत की ओर धान की बोरियां बिखरी हुई थी. इसके बाद चौकीदार ने राइस मिल के मालिक को सूचना दी. जांच करने पर 50 बोरी धान गायब मिला. रिपोर्ट पर पामगढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया, फिर पुलिस ने जांच शुरू की और चंडीपारा के अलावा अकलतरा से 8 आरोपियों को पकड़ा.



