Korba Action : जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, पोकलेन मशीन एवं हाइवा जब्त, संलिप्तों पर की जा रही वैधानिक कार्रवाई…

कोरबा. जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग, कोरबा ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जोगीपाली, तहसील बरपाली क्षेत्र में संचालित अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाई है। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक पोकलेन मशीन एवं एक हाईवा वाहन जब्त किया गया है।
खनिज विभाग द्वारा जोगीपाली क्षेत्र में भारी मशीनों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही विभागीय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं जांच की। जांच में रेत खदान क्षेत्र में मशीनों के जरिए अवैध उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : खाद भंडारण में अनियमितता पर खरौद का विकास ट्रेडर्स सील, 213 बोरी खाद को जब्त किया गया, राहौद के गायत्री कृषि सेवा केंद्र से 76.75 क्विंटक्ल बीज के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया...


मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 चौन माउंटेन मशीन (पोकलेन) एवं 01 हाईवा वाहन को जप्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संबंधित संचालकों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Marriage Break : नाबालिग लड़के और लड़की की शादी रुकवाई गई, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कार्रवाई की...
error: Content is protected !!