Champa Fraud Arrest : कार के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने फार्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले आरोपी युवक विवेक डडसेना को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरवी रखने का झांसा देकर युवक ने कार बेची थी और रुपये मांगने पर फर्जी चेक दे दिया था. चेक के बाउंस होने के बाद ठगी का खुलासा खुलासा हुआ. आरोपी युवक विवेक डडसेना, करनौद गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Action : जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, पोकलेन मशीन एवं हाइवा जब्त, संलिप्तों पर की जा रही वैधानिक कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, कोरबा के सर्वमङ्गलानगर निवासी चंद्रप्रकाश जायसवाल को युवक विवेक डडसेना ने कार को गिरवी रखने का झांसा देकर बिक्री किया था और 20 लाख का फर्जी चेक दे दिया था. बैंक में जब लगा तो बाउंस हो गया और जब युवक से रुपये की मांग की गई तो उसे रुपये नहीं दिया. इस दौरान पता चला कि युवक ने कार को आरोपी युवक ने दूसरे को बेच दिया है. इस पर चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया और इसके बाद पुलिस ने आरोपी विवेक डडसेना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : इंस्टाग्राम में युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो अपलोड कर 70 हजार डिमांड करने का मामला, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...
error: Content is protected !!