JanjgirChampa Big Update : ISI, पाकिस्तानी स्लीपर सेल युवक के पकड़ाने का मामला, पुलिस ने घर मालिक को नोटिस जारी किया…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में ISI, पाकिस्तानी स्लीपर सेल युवक सेवक सिंह के पकड़ाने के बाद किराए में घर देकर थाना में किराएदार की सूचना नहीं देने वाले मकान मालिक राजीव केडिया को पुलिस ने नोटिस भेजा है. पुलिस का कहना है, जवाब मिलने के बाद मकान मालिक पर भी विधिसम्मत एक्शन होगा. दूसरी ओर, मामले के सुर्खियों में आने के बाद अकलतरा टीआई भास्कर शर्मा रायपुर रवाना हुए हैं और मामले में ATS जांच करेगी, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा होने से छग पुलिस अलर्ट हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : अकलतरा पुलिस ने ISI से जुड़े युवक को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान और सऊदी अरब से जुड़े तार...

आपको बता दें, अकलतरा के मिनी माता चौक के पास किराएदारों की पुलिस ने जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ. यहां पंजाब के सेवक सिंह को पुलिस ने पकड़ा और मोबाइल की जांच की तो ISI, पाकिस्तान, सऊदी अरब और मैक्सिको से तार जुड़े मिले. मोबाइल में वाट्सएप कॉल, चैटिंग के अलावा इंस्टाग्राम में पाकिस्तान को सूचना भेजी जा रही थी. 2 माह सीपत NTPC में काम करने के बाद युवक सेवक सिंह, 20 दिन पहले अकलतरा आया था और यहां प्लांट में काम कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  Mulmula News : योग भारतीय संस्कृति का मूल धरोहर है : संतोष लहरे
error: Content is protected !!