Champa Big News : तालाब में किए जा रहे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, निर्माणाधीन मकान और दीवार को तोड़ा गया, अन्य 5 लोगों को नोटिस…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा तहसील क्षेत्र के कुरदा-जगदल्ला के तालाब में किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया. चाम्पा तहसीलदार प्रशांत पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई और निर्माणाधीन 8 घर के साथ ही बाउंड्रीवॉल को तोड़ा गया. इसके अलावा, अन्य 5 लोगों को नोटिस जारी किया गया, है. इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सारागाव क्षेत्र के ग्राम चोरिया के बाजार में नए कानून एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का विशेष जनजागरूक कार्यक्रम, DSP योगिताबाली खापर्डे ने दी जानकारी...

दरअसल, तालाब में अतिक्रमण बढ़ गया था और बेजाकब्जा करने वाले लोगों की मनमानी बढ़ रही थी. इसे देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने के फैसला लिया और चाम्पा तहसीलदार प्रशांत पटेल के नेतृत्व में बेजाकब्जा कर तालाब किनारे बनाए गए घरों को तोड़ा गया.

error: Content is protected !!