Janjgir-Baloda Big News : भारत माला मार्ग पर एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत, बार-बार घटनाओं के बाद भी क्यों सबक नहीं ले रहा प्रशासन ?

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव में भारत माला मार्ग पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक में निकले 3 बुजुर्ग को कुचल दिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में बलौदा पुलिस जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है. भारत माला मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है. कोरबी के हादसे में सन्तू यादव ( कोरबी ) और केदाल बरेठ, दिलहरण वैष्णव ( डोंगरी ) की मौत हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : बाइक ने पैदल चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही जांच..

दरअसल, भारत माला मार्ग में आवागमन शुरू नहीं हुआ है, वहीं कोरबा की ओर से वाहन इस मार्ग पर अनाधिकृत रूप चल रहे हैं. वन वे होने की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं. कोरबी गांव में भी अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को पीछे से कुचला है और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. कोरबा की ओर से बिलासपुर की ओर वाहन जा रहे हैं, जिस पर ना स्थानीय प्रशासन लगा पा रहा है और ना ही भारत माला सड़क प्रोजेक्ट के अफसर कोई ध्यान दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  कबीर दास जयंती पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में विशेष गतिविधि का आयोजन

ऐसी लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं. 3 महीने पहले अकलतरा क्षेत्र में तहसीलदार की पत्नी की मौत हुई थी, वहीं 1 माह पहले बलौदा क्षेत्र में ही 2 लोगों की मौत हुई थी. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और भारत माला सड़क प्रोजेक्ट के अफसर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर हादसे बदस्तूर जारी रहेगा ?

error: Content is protected !!