JanjgirChampa Big News : वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, 2 घरों को तोड़ा गया, 18 परिवार को नोटिस जारी किया गया…

जांजगीर-चाम्पा. अफरीद पंचायत के आश्रित ग्राम मुड़पार में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है और सरकारी जमीन में बने 2 घरों को तोड़ा गया है. इस तरह बारिश के वक्त 2 परिवार बेघर हो गए हैं. दूसरी ओर 18 परिवारों को नोटिस जारी किया गया. अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चलने के बाद गरीब परिवार बेबस नजर आए. मौके पर बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी तैनात थे. यहां पौधरोपण के लिए अतिक्रमण को हटाया गया है. हालांकि, ये परिवार बरसों से निवासरत हैं, इसलिए इन लोगों ने विस्थापित करने की मांग की है. कार्रवाई के बाद गरीब परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!