JanjgirChampa Child Death : डबरी में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत, सदमे में परिजन, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में डबरी में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई. अपनी मां के साथ बच्चा नहाने गया था. इस दौरान नजर चूक गई और बच्चा डबरी में डूब गया. कुछ देर बाद देखने पर बच्चा पानी में था. बाहर निकलकर बच्चे को पामगढ़ CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, अजय गोंड़ का बेटा 3 वर्षीय साजन, अपनी मां के साथ घर के पास डबरी में नहाने गया था. यहां बच्चा डूब गया. फिर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. बच्चे की मौत की सूचना पुलिस को दी गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Action : नैला के निजी खाद केंद्र से 1013 बोरी खाद को जब्त, विक्रय पर लगाया प्रतिबंध, कृषि विभाग की टीम ने की कार्रवाई...
error: Content is protected !!