Janjgir-Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाले आरोपी रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 333, 74, 351(3), 127 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 64 TI के तबादले... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया...

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह घर में थी, इस दौरान रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू ने उसके घर अंदर घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. जिसे मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. इधर, मामले में पुलिस ने आरोपी युवक रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : रक्षित निरीक्षक, टीआई, एसआई के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...
error: Content is protected !!