Janjgir Big News : ना आंधी और ना बारिश, फिर भी जिला मुख्यालय जांजगीर में रात के वक्त घण्टों बिजली गुल रही, लोगों में दिखी नाराजगी, विद्युत मंडल दफ्तर के सामने सड़क पर लोगों ने हंगामा किया, मौके पर पहुंची पुलिस….

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर में बिजली गुल की समस्या ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है. आए दिन बिजली गुल होती है. आज रात में ना आंधी आई और ना ही बारिश हुई, फिर भी घण्टों बिजली गुल रही. फ्यूज कॉल में भी कोई फोन नहीं उठाता और कभी उठा लिए तो समस्या का समाधान नहीं होता. रात में जब घण्टों बिजली गुल रही तो विद्युत मंडल के दफ्तर के सामने लोग पहुंच गए और सड़क पर हंगामा किया. सूचना पर पुलिस की टीम भी पहुंची थी. रोज-रोज की बिजली गुल से जिला मुख्यालय के लोग त्रस्त हो गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग...

अभी बारिश नहीं हो रही है और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. ऊपर से बिजली गुल की समस्या, इसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. लोग कह रहे हैं, ‘जिला मुख्यालय जांजगीर का यह हाल है तो गांवों में क्या स्थिति होगी’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action News : बिर्रा में 3 कृषि केन्द्रों पर हुई कड़ी कारवाई, कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई... डिटेल में जानिए...
error: Content is protected !!