JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा जिले में 50 सीट वाले मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.

 



उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. साथ ही जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी. विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में जांजगीर को मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलना इस क्षेत्र के लंबे समय से चले आ रहे सपने के साकार होने जैसा है.

उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी , स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा इस विषय में सतत प्रयास करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

उन्होंने कहा कि यह केवल एक संस्थान की स्वीकृति नहीं, बल्कि जांजगीर-चांपा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है. आने वाले समय में इससे जिले के युवाओं, मरीजों और पूरे अंचल को व्यापक लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जांजगीर नई पहचान स्थापित करेगा.

इंजीनियर रवि पाण्डेय ने जांजगीर-चांपा जिले की समस्त जनता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!