Akaltara Arrest : घर में आग लगाने वाली महिला गिरफ्तार, आगजनी से सामान सहित 5 हजार रुपये का हुआ नुकसान…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने अंधियारी पाठ स्थित घर में आग लगाने वाली महिला अनिता यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में महिला के खिलाफ BNS की धारा 326 G के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार महिला अनिता यादव, अकलतरा के वार्ड 19, अंधियारीपाठ की रहने वाली है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के अंधियारी पाठ निवासी रूपेश सारथी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने भतीजे के साथ छत में सोया हुआ था. नींद खुली तो देखा कि पड़ोस की महिला हाथ में जलती लकड़ी लेकर खड़ी थी. उसे देखकर अपने घर चली गई. वह अपने भतीजे के साथ मिलकर पानी से आग को बुझाया. आगजनी से कुर्सी, कपड़े, तिरपाल सहित 5 हजार रुपये नुकसान हुआ है. जांच के दौरान अकलतरा पुलिस ने आग लगाने वाली महिला अनिता यादव को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!