Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने 10 भैंस की चोरी करने वाले 2 आरोपी युवक किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 10 भैंसों की चोरी करने वाले आरोपी सोमू भारद्वाज, सनी उर्फ सचिन यादव को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी ने भैंस को बेचने के उद्देश्य से वीडियो बनाया था. इसी आधार पर दोनों आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, नंदा यादव ने बताया था कि वह अपनी 10 भैंसों को जंगल में चरने के लिए छोड़ा था, लेकिन सभी भैंस वापस नहीं लौटी. जिसके बाद आस पास खोजबीन करने पर भी भैंस का पता नहीं चल सका. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

इधर, जांच के दौरान नंदा यादव को सोशल मीडिया में भैंसों को बेचने का एक वायरल वीडियो मिला था. इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर 10 भैंसों की चोरी करने वाले सोमू भारद्वाज, सनी उर्फ सचिन यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!